Friday, January 1, 2021

15 जनवरी से 12 फरवरी 2021 तक बृहस्पति मकर राशि मे अस्त रहेगें।

    

                           



         15 जनवरी 2021 को सुबह 3 बजकर 28 मिनट भारतीय मानक समय पौष मास शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि दिन शुक्रवार को बृहस्पति मकरस्थ अस्त होने जा रहे हैं।बृहस्पति का अस्त काल 12 फरवरी 2021 तक रहेगा। बृहस्पति जब अस्त होते है, उस समय के दौरान सभी प्रकार शुभ कार्य करने वर्जित माने जाते है।शादी,यज्ञोपवीत संस्कार,गर्भधारण संस्कार ,मुण्डन, हवन, सगाई,जातकर्म और नामकरण, अन्नप्राशन, नूतनगृह प्रवेश,आभूषण बनवाने, शादी के वर -वधु का चयन करने प्रतिक्रिया,कुंडली मिलान करवाना, विद्यारम्भ सभी कार्य वर्जित माने जाते है।बृहस्पति के अस्त होने से तीन दिन पूर्व और तीन दिन के पश्चात सभी कार्य वर्जित होते है।


No comments:

Post a Comment