Showing posts with label vedic astrology. Show all posts
Showing posts with label vedic astrology. Show all posts

Thursday, October 1, 2015

27 नक्षत्रों के नाम

27 नक्षत्रों के नाम :- 1 अश्विनी 2 भरणी 3. कृतिका 4 रोहिणी 5 मृगशिर 6 आर्द्रा 7 पुनर्वसु 8 पुष्य 9 आश्लेषा 10 मघा 11 पूर्वाफल्गुनी 12 उत्तरफाल्गुनी 13 हस्त 14 चित्रा 15 स्वाती 16 विशाखा 17 अनुराधा 18 ज्येष्ठा 19 मूला 20 पूर्वाषाढ़ा 21 उत्तराषाढा 22 श्रवण 23 धनिष्ठा 24 शतभिषा 25 पूर्वाभाद्रपद 26 उत्तरभाद्रपद  27 रेवती  28 अभिजीत
अभिजित नक्षत्र की गणना 27 नक्षत्रों में नहीं होती है क्योंकि यह नक्षत्र क्रान्ति चक्र से बाहर पडता है। यह मुहूर्तों आदि में इसे शुभ माना जाता है। 

        स्कन्द पुराण के अनुसार तारो की सँख्या असख्य हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनकी संख्या में  27 नक्षत्रों बताये गये हैं ।इन नक्षत्रों के 
देवता नाम से नक्षत्र का बोध होता  हैं।प्रत्येक नक्षत्र के आगे चार पद होते है। उनके स्वामी अलग अलग से होते है।

           नक्षत्र - देवता- स्वामी
  1. अश्विनी - अश्विनी कुमार - केतु
  2. भरणी - यम - शुक्र 
  3. कृतिका -अग्नि देवता - सूर्य 
  4. रोहिणी - ब्रह्मा - चंद्र
  5. मृगशिरा - चन्द्रमा -  मंगल      
  6. आर्दा - शिव शंकर - राहु 
  7. पुनर्वसु - आदिति - बृहस्पति 
  8. पुष्य - बृहस्पति - शनि
  9. अश्लेषा - सर्प - बुध
  10. माघ - पितर - केतु 
  11. पूर्वाफाल्गुनी - भग (भोर का तारा) - शुक्र
  12. उत्तराफाल्गुनी - अर्यमा - सूर्य
  13. हस्त - सूर्य - चंन्द्र 
  14. चित्रा -विश्वकर्मा - मंगल
  15. स्वाति - वायु  - राहु
  16. विशाखा - इन्द्र, अग्नि - बृहस्पति
  17. अनुराधा - आदित्य - शनि
  18. ज्येष्ठा - इन्द्र - बुध
  19. मूल - राक्षस - केतु
  20. पूर्वाषाढा - जल - शुक्र
  21. उत्तराषाढा - विश्वेदेव - सूर्य
  22. अभिजित - विश्देव - सूर्य
  23. श्रवण - विष्णु - चन्द्र 
  24. धनिष्ठा - वसु - मँगल
  25. शतभिषा - वरुण देव - राहु
  26. पूर्वाभाद्रपद - अज - बृहस्पति
  27. उत्तराभाद्रपद - अतिर्बुधन्य - शनि
  28. रेवती - पूूषा - बुध 

                  नक्षत्रों की विस्तृत जानकारी के लिए देखे ।
        https://www.blogger.com/blog/posts/1056404493758442696

Monday, December 15, 2014

सौर मण्डल

सौर मण्डल : -
         सौर मण्डल वह मंडल जिसमे हमारे सभी ग्रह सूर्य के एक निश्चित मार्ग पर पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर सूर्य के गिर्द परिक्रमा करते रहते है ज्योतिस शास्त्र के अनुसार सौर परिवार बुध, शुक्र, पृथ्वी,चन्द्र ,मगंल, बृहस्पति ,शनियूरेनस, नेप्चून,प्लूटो |

                                      


       
             बुध सबसे छोटा ग्रह और सूर्य के सबसे ज्यादा नजदीक है । सभी ग्रह स्वंय प्रकशित नही होते व सूर्य से प्रकाश लेकर अपनी कक्षा में सूर्य के गिर्द च्रक लगाते है । सूर्य से हमे प्रकाश,शक्ति, गर्मी,और जीवन मिलता है इस प्रकाश को पृथ्वी पर पहुँचने में साढ़े आठ मिनट लगभग है ।
         पृथ्वी को  सूर्य के गिर्द घूमते लगभग सवा 365 दिन लगते है तब एक चक्कर पूरा होता है । बुध को 88 दिन में चककर लगाता है । शुक्र 225 दिनों में, मंगल 687 दिनों में, बृहस्पति लगभग पौने बारह वर्षो में, शनि साढ़े 29 वर्षो में, यूरेनस 84 वर्षो में, नेपचून 165 वर्षो में, प्लूटो 248 वर्षो एवं 5 मासो में सूर्य के गिर्द परिक्रमा पूरा करता है । सभी ग्रह अपने पथ पर क्रान्तिवृत से 7-8 दक्षिणोत्तर होकर सूर्य की परिक्रमा कर रहे है|
        उपग्रह हमेशा अपने ग्रहो के गिर्द घूमते है । पृथ्वी हमेशा सूर्य के गिर्द घूमती है । इस लिए आकाश गतिशील स्थिति में रहता है । यह गति लगभग 30 किलोमीटर प्रति सेकेन्ड है ।