Sunday, July 30, 2023

15 अगस्त 2023 को भारत की आजादी के 77वें साल में कैसा होगा |

    15 अगस्त 2023 को भारत की आजादी के 77वें साल में कैसा होगा |


                              


तुला लग्न की कुंडली  मंगलवार, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, प्रातः 11.36 बजे  बन रही है, लग्न में केतु स्थित है तथा मेष राशि में बृहस्पति और राहु स्थित हैं। सूर्य, चंद्रमा और शुक्र कर्क राशि में स्थित हैं। मंगल और बुध सिंह राशि में हैं और शनि कुंभ राशि में स्थित है। शनि और सूर्य के साथ समसप्तक योग और मंगल का षडाष्टक योग है जिसके कारण देश में भयंकर महामारी फैली हुई है और जिसके कारण देश की जनता और जनजीवन प्रभावित होगा। सत्तारूढ़ दल ने गलत नीतियां, योजनाएं और अध्यादेश जारी किए हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। पूरे देश में पत्रकारिता के गलत माध्यम से प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है, खासकर सही बात कहने का डर। विपक्षी पार्टियों का आंदोलन शुरू होने वाला है. शनि, राहु और बुध के वक्री होने से मणिपुर, मिजोरम, उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, बिहार आदि में उग्रवाद, रक्तपात और बलात्कार की घटनाएं होने वाली हैं। मंगल 6/8 पर होने से अतिवृष्टि से परेशानी होगी। इस गोचर में भूस्खलन, भूकंप, चट्टानों का गिरना, नदियों में पानी का तेज बहाव, मकानों का गिरना, जन-जीवन अस्त-व्यस्त होगा तथा तूफानों एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण भयानक स्थितियाँ उत्पन्न होंगी।

शनि -मंगल और गुरु राहु की स्थिति ऐसी बनी हुई है हमारी सीमा रेखा के ऊपर पड़ोसी देशों से युद्ध जैसी स्थिति बनेगी, कई प्रकार के साइबर अटैक, काबुल अफगानिस्तान में नए युद्ध जैसी स्थिति बनेगी और पाकिस्तान में बाहरी गतिविधियों एवं आंतरिक  विरोधी गतिविधियां तेज होने वाली है। कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, बंगाल,असम, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और बिहार में उग्रवाद, खून खराबा, सांप्रदायिक उपद्रवों से भारी क्षति होगी। मंगल और शनि की वक्री अवस्था में होने से गुरु चांडाल योग बना बनाए गए और चीन,और पाकिस्तान दोनों ही आपसी सहमति से भारत के अंदर गलवान घाटी, मिजोरम और तिब्बत सीमा रेखा के ऊपर विद्रोही स्वर से देश भर में अशांति पैदा होगी और जिसके कारण जनता को ज्यादा परेशानी उत्पन्न होगी। धार्मिक स्थल पर दंगे हुए हैं और हिन्दू मुस्लिम एकता को भंग करने कोशिश रहेगी।

No comments:

Post a Comment